बीना: झांसी फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिला एक अज्ञात यात्री, मौक़े पर पहुंची डायल-100 की टीम
Bina, Sagar | Mar 30, 2025 जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत झांसी फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरने से अज्ञात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही बिना इवेंट के मौके पर डायल 100 नंबर आरक्षक अभिषेक एवं पायलट अजय मदद के लिए पहुंच गए। और 108 की मदद से घायल को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। जहां पर घायल का उपचार किया जा रहा है, अस्पताल प्रबंधन में मामले की सूचना जीआरपी को दी है