रायपुर: शहिद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आज से लगा T-20 क्रिकेट का तड़का,IPL के बाद CCPLमें हुई छक्के-चौके की बारिश
छग क्रिकेट प्रीमियर टी ट्वेंटी CCPL का आज 7 जून को आगाज हो गया है। 16 जून तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के सभी मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। उद्घाटन मैच में रायपुर रायनोज और बिलासपुर बुल्स के बीच भिडत हुई है।दोनों ही टीमें बराबरी की मानी जा रही हैं। इसलिए दर्शकों को काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।