बड़हलगंज क्षेत्र में गुरुवार को एक ई-रिक्शा पलटने से कई लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। यह हादसा दुबौली के पास राम जानकी रोड को बेलवा दाखिली-कोइलीखाल-भटपुरवा मार्ग से जोड़ने वाली सड़क पर हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।