अररिया: फारबिसगंज विधायक पर कांग्रेस का गुस्सा फूटा, राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डालने का आरोप
Araria, Araria | Mar 17, 2026 राज्यसभा की पांच सीटों के चुनाव में कांग्रेस के फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास द्वारा पार्टी व्हिप की अवहेलना कर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा न लेने का मामला गरमा गया है। इस मामले ने स्थानीय राजनीतिक माहौल को तीखा कर दिया है, जहां पार्टी के जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने विधायक पर जनता और संगठन के साथ विश्वासघात का करने का गंभीर आरोप लगाया है।