हुज़ूर: रिश्वत मांगने के आरोप में NHAI के छतरपुर प्रोजेक्ट डायरेक्टर व 6 आरोपियों की रिमांड खत्म,CBI ने भोपाल कोर्ट में किया पेश
Huzur, Bhopal | Jun 14, 2024 सीबीआई ने नेशनल हाईवे अरथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI)के छतरपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 7 आरोपियों को प्रोजेक्ट एनओसी के लिए 10 लाख रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में 9 जून को गिरफ्तार किया था। सभी को चार दिन का रिमांड खत्म होने के बाद आज भोपाल कोर्ट में पेश किया गया।जहां सीबीआई ने कोर्ट से आरोपियों की 18 जून तक रिमांड मांगी। इसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।