अररिया: सम्राट अशोक भवन में नगर परिषद की सामान्य बोर्ड की बैठक में 11 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लिया गया निर्णय
Araria, Araria | Apr 26, 2025 जिला मुख्यालय स्थित सम्राट अशोक भवन में मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में नगर परिषद की आठवीं सामान्य बोर्ड की बैठक शनिवार को 12 बजे के करीब आयोजित की गई. जिसमें शहर के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया गया. इस बैठक में उप मुख्य पार्षद गौतम कुमार साह व नप के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र प्रकाश राज उपस्थित रहे.