आरोन: शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय आरोन में गीता जयंती महोत्सव, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व नागरिक शामिल
मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर 1 दिसंबर को गीता जयंती महोत्सव मनाया गया। आरोन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत कार्यक्रम हुआ। छात्र-छात्राओं ने आध्यात्मिक ज्ञानवर्धक जानकारी के साथ भागवत गीता के 15वे अध्याय का सामूहिक पाठ कर संस्कृत में श्लोक का उच्चारण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।