हरदा में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 16 से 19 दिसंबर तक 51 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अखंड दीप एवं भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष तथा नारी जागरण के अंतर्गत गायत्री शक्तिपीठ हरदा में सुनिश्चित किया गया है। इसी उपलक्ष्य में आज 14 दिसंबर शाम 6 बजे रविवार को शहर में वाहन रैली निकाली गई।