पाकुड़: तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में 26 वर्षीय महिला की मौत, लोगों का फूटा आक्रोश <nis:link nis:type=tag nis:id=pakur nis:value=pakur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=road nis:value=road nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=accident nis:value=accident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=truck nis:value=truck nis:enabled=true nis:link/>
Pakaur, Pakur | Nov 22, 2025 पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल में शनिवार देर रात लगभग 1 बजे तेज रफ्तार हाईवा (JH16G4937) की चपेट में आने से 26 वर्षीय शांति सोरेन की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर सवार उनकी साथी बच गई। घटना के बाद हाईवा चालक अंधेरे में फरार हो गया।गुस्साए स्थानीय लोगों ने वाहन के शीशे तोड़ दिए और सड़क की खराब स्थिति व अवैध रूप से खड़े हाईवा को हादसों की वजह बताया।