अमानगंज: पन्ना जिले में वर्षाजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए घर-घर जाकर किया जा रहा है औषधियों का वितरण गुरुवार को प्रेशनोट जारी
गुरुवार को जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि आयुष विभाग द्वारा वर्षा ऋतु में आयुष आपके द्वार योजना संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से सितम्बर माह तक घर-घर जाकर वर्षाजनित रोग एवं अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए आयुष औषधियों का वितरण किया जा रहा है।