पंचकूला: पंचकूला को मिलेंगी बड़ी सौगात
सीएम सैनी रखेंगे विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज और इंजीनियरिंग कॉलेज की आधारशिला
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को पंचकूला को 2 बड़ी सौगात देंगे। वे सेक्टर 32 में विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की आधारशिला रखेंगे। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता इन परियोजनाओं के लिए अरसे से प्रयासरत हैं।