पंडरिया: सारंगपुर चौबट्टा के पास तेज रफ्तार बाइक में सवार युवक सड़क किनारे पेड़ से टकराए, तीनों घायल, बोड़ला अस्पताल में भर्ती
मामला पोंडी चौकी क्षेत्र अंतगर्त आने वाले सारंगपुर चौबट्टा का हैं। जहाँ गुरुवार कि रात 09 बजे के करीब एक तेज रफ़्तार बाइक में सवार 03 युवक अजय मेश्राम, संतराम धुर्वे और प्रकाश श्याम घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए डायल 112 कि टीम ने बोड़ला के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भर्ती कराया हैं।