चौरीचौरा: एनएसएस युवाओं में राष्ट्र के प्रति सेवाभाव जागृत करता है: समीर जॉली
कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पी ज़ी कालेज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनो इकाईयों के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि व कॉलेज के प्रबंधक समीर जॉली व उप प्राचार्य डॉ गीता शुक्ला ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और गुरुदेव रविशंकर के चित्र पर पुष्प चढाकार दीप प्रज्जवलित किया गया।