बरेली: शेरगढ़ में किसान की निर्मम हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव, गांव में मची सनसनी: एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्र
बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डूंगरपुर देहात में 58 वर्षीय किसान रामदास की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उनका शव गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिला। रामदास शुक्रवार को खेत पर बरसीम काटने गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने फिलहाल किसी पर आरोप नहीं लगाया है।