मीनापुर: रामनगर गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक किशोर डूबा, स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया शव
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाई पत्ती थाना क्षेत्र के पैगंबर पुर पंचायत स्थित रामनगर गांव में डूबने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक के पहचान रामनगर गांव के स्व रामप्रवेश मिश्रा का पुत्र विवेक कुमार बताया गया है। मृतक के चाचा ने बताया कि वह गांव के ही तालाब में कुछ लोगों के साथ मूर्ति विसर्जन में गया था।