रॉबर्ट्सगंज: अवई गांव में स्थित सोन पंप के यांत्रिक पंप हाउस में पानी घुसने से मोटर समेत तमाम बिजली उपकरण डूबे
अवई गांव में स्थित सोन पम्प कैनाल के यांत्रिक पम्प हाउस में पानी घुसने से से मोटर समेत दर्जनों उपकरण जल गए। जानकारी के अनुसार अवई गांव में स्थित पम्प हाउस में बुधवार को रात्रि में हुई तेज बरसात के कारण पानी भर गया,इस दौरान नहर का फाटक नहीं खोले जाने से नहर का पानी बैक फ्लो के चलते पम्प हाउस में घुस गया जिससे मोटर समेत कई बिजली उपकरण जल गए।