मांझी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 ,10 और 11 में उपमुख पार्षद नीतू सिंह द्वारा शुक्रवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पंचायत द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए ।बाकी के वार्डों में भी कंबल वितरण किया जाएगा। कंबल पा कर लाभुकों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी। नीतू सिंह ने कहा कि गरीबों की मदद करना ही सच्चा धर्म है।