थानेसर: जिला पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया, 147 बोतल शराब बरामद
अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसते हुए स्पैशल अभियान के तहत 3 मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 147 बोतल शराब बरामद की। थाना झांसा पुलिस ने 1 मामला दर्ज करके 1 आरोपी से 36 बोतल, 48 अध्धे व 100 पव्वे शराब देसी बरामद की, थाना कृष्णा गेट ने 2 मामले दर्ज करके 2 आरोपियो से 27 बोतल ठेका शराब देसी व 22 बोतल अग्रेजी शराब बरामद की ।