नैनपुर: जामगांव-बोरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, नैनपुर पुलिस कर रही जांच
Nainpur, Mandla | Oct 18, 2025 नैनपुर थाना अंतर्गत ग्राम जामगांव से बोरी सड़क मार्ग पर शनिवार सुबह 6 बजे करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरन पिता भादूलाल परते निवासी ग्राम रमपुरी के रूप में हुई है। जो दियाटोला नैनपुर अपनी बेटी के घर से रमपुरी लौट रहा था। रास्ते में घटना का शिकार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया आगे जांच जारी है।