संडीला: जिलाधिकारी ने फीता काटकर डालमिया भारत शुगर एण्ड इंडस्ट्रीज बीकापुर के पेराई सत्र का शुभारंभ किया
Sandila, Hardoi | Nov 10, 2025 बघौली क्षेत्र स्थित डालमिया भारत शुगर एण्ड इंडस्ट्रीज इकाई बीकापुर के पेराई सत्र का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोचार के साथ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा किया गया। विद्वान पंडितों ने चीनी मिल के इकाई प्रमुख अतुल अग्रवाल से केन कैरियर एवं गन्ने की पूजा अर्चना करायी। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कांटे का फीता काटा, कृषक को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मनित किया।