कोलेबिरा: उपायुक्त कंचन सिंह ने पब्लिक ऐप के माध्यम से दशहरा की शुभकामनाएं दीं
गुरुवार शाम 4 बजे उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह ने पब्लिक ऐप के माध्यम से समस्त जिलावासियों को विजया दशमी/दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलकर समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाना चाहिए।