वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जाति जनगणना की घोषणा पर निकाली आभार यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हुए शामिल
देशभर में जाति जनगणना की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। विभिन्न जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 'धन्यवाद यात्रा' निकालकर पार्टी नेता राहुल गांधी का आभार जताया गया। इसी क्रम में वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में एक भव्य 'आभार यात्रा' का आयोजन किया गया।