गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग पर 27 अप्रैल को सभी गौ भक्त और संत,रैली निकालकर तहसील मुख्यालय पर तहसीलदार/SDM के माध्यम से राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल और मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपेंगे।केकड़ी में बढ़ते कदम गौशाला संस्थान में गोभक्तो एवं गौ सेवक दल के तत्वावधान में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बैठक शनिवार को दोपहर बाद 3 बजे सम्पन्न।