मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली क्षेत्र के A2Z कॉलोनी में सीवर लाइन साफ कर रहे दो मजदूरों की दम घुटने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
A2Z कॉलोनी में सीवर लाइन साफ कर रहे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई जैसे ही वहां पर रहने वाले लोगों को जानकारी लगी तो उनके द्वारा तुरंत ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा सीवर लाइन दोनों मजदूरों को निकाला गया जहां पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जैसे ही परिजनों को उनकी मौत की सूचना मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया।