मंदसौर: कलेक्टर ने ग्राम मुल्तानपुरा में चुनावी चौपाल आयोजित कर मतदाता को जागरूक किया वह पेन देकर पुरस्कृत किया।
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम ने ग्राम पंचायत मुल्तानपुर में चुनावी चौपाल आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। चुनावी चौपाल के दौरान स्वीप की तरह-तरह की गतिविधियां आयोजित की गई। साथ ही छोटे-छोटे नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से, रोचक कहानियां बता कर मतदाता को जागरूक किया गया।