गोरौल: लोदीपुर गांव में भगवती स्थान के निकट 24 घंटे का रामधुन अष्टयाम यज्ञ शुरू, भव्य कलश यात्रा निकाली गई
गोरौल प्रखंड क्षेत्र के लोदीपुर गांव में भगवती स्थान के निकट 24 घण्टे का रामधुन अष्टयाम यज्ञ को लेकर शनिवार 11 बजे दिन में गाजेबाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 251 कुमारी कन्या एवं महिला शामिल हुई। आचार्य के मंत्रोच्चारण के साथ कलश पवित्र गंगा जल भरा गया। कलश यात्रा में बज रही भक्ति गानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।