बिंदकी: गुनीर तिराहे पर पुलिस टीम की चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, 8 गिरफ्तार, वाहन, रुपये और तमंचा बरामद
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत गुनीर तिराहे में रविवार व सोमवार की मध्य रात लगभग 2:00 बजे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल हो गया जबकि आठ अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से तीन चार पहिया वाहन, एक तमंचा,10 मोबाइल, 58100 नगद तथा 6 बकरा बकरी बरामद किए गए। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की।