कटोरिया: कटोरिया में आशा कर्मियों का प्रदर्शन, बढ़ी राशि को प्रोत्साहन के बजाय मानदेय के रूप में देने की मांग
Katoria, Banka | Sep 20, 2025 सरकार द्वारा बढ़ायी गयी दो हजार की राशि प्रोत्साहन के रूप में देने के बजाय मानदेय के रूप में देने सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे कटोरिया अस्पताल परिसर में प्रखंड क्षेत्र के आशाकर्मियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही एक दिवसीय हड़ताल भी की। बताया कि सरकार बढ़ायी गयी राशि प्रोत्साहन के बजाय मानदेय के रूप में दे एवं एक मुश्त भुगतान करे।