खगौल: दानापुर के फुटानी बाजार में लू लगने से एक 30 वर्षीय युवक की गई जान
दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गंघरा गाँव के फुटानी बाजार निवासी स्वर्गीय राम जी महतो के 30 वर्ष के पुत्र चमन महतो अपने मवेशी को चढ़ाने के लिए बधार में गए हुए थे। इसी दौरान लू लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे शाहपुर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीये अस्पताल भेज जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दी गई।