मथुरा: वृन्दावन में श्रद्धालु महिला से बाइक सवारों ने पर्स लूटने की कोशिश की, घायल महिला को देखकर बदमाश भागे
वृन्दावन के बिहारघाट इलाके मे शुक्रवार की अलसुबह परिक्रमा लगा रही श्रद्धालु महिला से नकाबपोश बाइक सवार 2 बदमाशों ने पर्स लूटने की कोशिश की। घटना का शिकार होने से बची करीब 25 वर्षीय महिला बदमाशों से लोहा लेते हुए बुरी तरह जख्मी हो गयी। शनिवार को प्रत्यक्षदर्शी जमुना देवी ने सड़क पर खून के निशान दिखा आंखों देखा मंजर बताया, पुलिस को मामले की भनक तक नही है।