जोधपुर: ₹3 करोड़ के कपड़ों से भरा ट्रक लूटने वाले ₹25000 के ईनामी बदमाश को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
जोधपुर में 2 साल पहले 3 करोड रुपए के कपड़ों से भरे ट्रक को लूटने के मामले में आज पुलिस ने ₹25 हजार का इनामी बदमाश महिपाल सिंह चारण को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लूट का मास्टरमाइंड है और पिछले दो सालों से फरार चल रहा था।इस मामले में पुलिस ने अभी तक छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार चल रहा है।