जोधपुर: पावटा स्थित होटल घूमर में देवासी समाज ने मीडिया से की बात,रेलवे स्टेशन के नाम को लेकर समाज ने आंदोलन की दी चेतावनी
जोधपुर में राई का बाग रेलवे स्टेशन का नाम सुधार करने की मांग को लेकर आज समाज के लोगों ने आज पावटा स्थित घूमर होटल में प्रेस वार्ता की, जिसमें बताया कि राजस्थान सरकार के मंत्री ओटाराम देवासी के रेलवे को पत्र लिखने के बावजूद सुधार नहीं हुआ, मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाई लेकिन मांग पर ध्यान नहीं दिया गया। अब समाज की ओर से 1 जुलाई को प्रदर्शन किया जाएगा।