शनिवार शाम 5 बजे थाना झिंझाना से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव शामली शामला निवासी दुकानदार सर्जुन पर हमले की घटना प्रकाश में आई है। पीड़ित पक्ष आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग दुकान बंद करने का दबाव बना रहे थे, जिन्होंने हमले की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के ही आकाश, शेर सिंह, आशु व अमित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।