किस्को: किस्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर युनुस अंसारी की पुनर्नियुक्ति, लोगों ने दी बधाई
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के द्वारा संगठन सृजन के तहत लोहरदगा जिला के किस्को प्रखंड में पार्टी के अध्यक्ष पद पर पुनः युनुस अंसारी की नियुक्ति की गई है। जिसकी जानकारी गुरुवार को दोपहर 3 बजे दी गई। किस्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष युनुस अंसारी को दोबारा मनोनीत करने से प्रखंड क्षेत्र के तमाम कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है।