हैदरगढ़: चौबीसी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, युवक सड़क पार करते व्यक्ति को बचाने में हुआ घायल
हैदरगढ़ में सोमवार शाम करीब 6 बजे नेशनल हाईवे 731 पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा चौबीसी क्षेत्र में सड़क पार कर रहे एक युवक को बचाने के दौरान हुआ। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठा युवक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, चौबीसी कस्बे में मुर्गी दाना फैक्ट्री के पास एक युवक अचानक सड़क पार कर रहा था।