राऊ: नगर निगम में लोक अदालत का आयोजन, जलकर और सम्पत्तिकरों पर सरचार्ज में छूट, करोड़ों के राजस्व की उम्मीद
Rau, Indore | Mar 8, 2025 इंदौर में आम जनता को राहत देने और पुराने प्रकरण के निपटान के लिए कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय सेवा प्राधिकरण द्वारा मिले निर्देश अनुसार आज एक बार फिर इंदौर नगर निगम भी लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसके तहत नगर निगम में भी एक साल से ज्यादा पुराना जलकर और संपत्ति कर बकाया जमा करने पर सरचार्ज में छूट की सौगात दी गई। जिसमें करों का भुगतान करने पर छूट मिलेगी।