सुपौल: निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज से बैटरी चोरी करते दो चोर रंगेहाथ पकड़े गए, पुलिस को सौंपा
Supaul, Supaul | Jan 14, 2026 सुपौल नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज कार्य स्थल पर चोरी की एक बड़ी वारदात को स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नाकाम कर दिया गया। ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लगे मिक्चर वाहन से बैटरी खोलकर दो चोर चोरी कर फरार होने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों की नजर उन पर पड़ गई। संदिग्ध गतिविधि देख लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद