हरदोई: CSN कॉलेज में 947 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुआ विवाह, 27 मुस्लिम जोड़ों का काजी ने पढ़ाया निकाह
Hardoi, Hardoi | Dec 14, 2024 सीएसएन कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार दोपहर 12 बजे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी पहुँची।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 947 जोड़ो का वैदिक रीति रिवाज के द्वारा विवाह कराया गया।