अनूपशहर के डीपीबीएस महाविद्यालय में 2 फरवरी, 2026 को संस्कृत विज्ञान प्रदर्शनी और 'संस्कृत काव्यशास्त्र में शब्दशक्ति विमर्श' विषय पर एक अकादमिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह के निर्देशन में संस्कृत विभाग और संस्कृत भारती, मेरठ प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।