लाडपुरा: कोटा में 70 साल की बुजुर्ग 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरी, लोगों ने बाहर निकाला, KDA की लापरवाही से हो रहे हादसे
Ladpura, Kota | Nov 18, 2025 कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) की लापरवाही हादसे को न्योता दे रही है। ग्रामीण पुलिस लाइन बोरखेड़ा इलाके में एक बुजुर्ग महिला जर्जर पुलिया से 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों की नजर पड़ी, तो मदद को दौड़े। जैसे तैसे महिला को बाहर निकाला। महिला के चोट लगी है। जिसका डिस्पेंसरी पर प्राथमिक उपचार किया गया। घटना देर रात 8 बजे के आसपास की है।