देहरादून: प्रीतम सिंह की भाजपा में शामिल होने की अटकलें को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने दिया बयान
प्रीतम सिंह की भाजपा में शामिल होने की अटकलों को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि जब आग जल रही है तभी धुआं उठ रहा है उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी के कई विधायक अभी भी भाजपा के संपर्क में है । वक्त आने पर उनके नाम का ऐलान किया जाएगा और वे सब भाजपा में शामिल होंगे ।