देहरादून: भाजपा महानगर कार्यालय देहरादून में शुक्रिया मोदी कार्यक्रम का आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिलाओ ने जताया आभार
भाजपा महानगर कार्यालय देहरादून में शुक्रिया मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीजेपी महानगर के अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से यह कार्यक्रम रखा गया। वही मोर्चे की अध्यक्ष यासमीन आलम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने अल्पसंख्यक महिलाओं को तीन तलाक जैसी कुरीति से छुटकारा दिलाया है।