रामपुर: कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर ADM की अध्यक्षता में जनपद के सभी तहसीलदारों एवं नायाब तहसीलदारों के साथ बैठक सम्पन्न हुई
Rampur, Rampur | Nov 21, 2024 गुरुवार को दोपहर दो बजे के आसपास कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर जनपद के समस्त तहसीलदारों एवं नायाब तहसीलदारों के साथ अपर जिला अधिकारी हेम सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) द्वारा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा परिवहन विभाग में एकमुश्त समाधान योजना के तहत दी गयी सुविधा से अवगत कराया गया।