ओरमांझी: पंडरा में ऑटो चालक ने की आत्महत्यत
पंडरा ओपी क्षेत्र के लक्ष्मी नगर हनुमान मंदिर के बगल में ऑटो चालक राहुल कुमार उर्फ चिरकुट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस बात की पुष्टि तब हुई जब सुबह परिवार के लोगों ने उसे कमरे में जाकर देखा.सूचना मिलने पर मौके पर पंडरा पुलिस पहुंची और बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।