ओरमांझी: नीचे चुटिया साहू टोली निवासी रामवीर कुमार सिंह उर्फ जितेंद्र कुमार सिंह विगत 13 अप्रैल से लापता
चुटिया थाना क्षेत्र के नीचे चुटिया साहू टोली निवासी रामवीर कुमार सिंह उर्फ जितेंद्र कुमार सिंह विगत 13 अप्रैल से घर से लापता है वह आज शुक्रवार तक घर वापस नहीं लौटे हैं ।परिजनों ने अपने रिश्तेदारों सहित संभावित जगहों पर काफी तलाश की पर कहीं कुछ पता नहीं चल पाया उन्होंने इस संबंध में छुट्टियां थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।