हरदोई: लोहानी मोहल्ले में सिल्क कारोबारी के घर लाखों की चोरी,सीसीटीवी कैंमरे में कैद हुए शातिर चोर
Hardoi, Hardoi | Aug 26, 2024 हरदोई के पिहानी कस्बे लोहानी मोहल्ले में चोरों ने पुलिस की रात्रिगश्त की पोल खोलकर रख दी।बीती रात एक घर के अंदर दाखिल हुए नकाबपोश चोरों ने लाखों की ज्वेलरी और नकदी पार कर दी जबकि ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस को चोरों की भनक तक नहीं लग सकी।सिल्क कारोबारी के घर घुसे चोरों ने पहले मुख्य द्वार का लोहे के औजार से ताला तोड़ा और फिर घर के अंदर दाखिल होकर की चोरी।