हरदोई: नोनार शाहापुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट,एक पक्ष से तीन लोग घायल,जिला अस्पताल अस्पताल भेजा गया
Hardoi, Hardoi | Aug 26, 2024 मल्लावां कोतवाली क्षेत्र नोनार शाहापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक नोनार शाहापुर गांव निवासी राजा राम पुत्र बाबूराम का गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है जिसके चलते दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई।