बड़हरिया: बड़हरिया यमुनागढ़ मंदिर में नवनिर्वाचित सांसद ने किया पूजा अर्चना कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
बड़हिया प्रखंड के बड़हरिया यमुनागढ़ देवी मंदिर में नवनिर्वाचित सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने बुधवार को भव्य रूप से पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के बाद एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनकर जीत की बधाई दी गई। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी रही।