भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल कोरांव के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का दो दिवसीय कार्यक्रम सोमवार शाम 4 बजे संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण श्री श्री 108 श्री गोपाल दास कन्या जूनियर हाई स्कूल कोसफरा, कोरांव मंडल में आयोजित किया गया था।समापन सत्र में मुख्य वक्ता कोरांव विधायक राजमणि कोल ने सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।