निंबाहेड़ा बाईपास मार्ग पर मरजीवी चौराहा के पास एक ट्रक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को निंबाहेड़ा अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक बताई गई। डॉक्टरों के अनुसार युवक की एक आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसे बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया।